Awards

Awards and Medals(पुरस्कार एवं पदक)

महाविद्यालय द्वारा अनुशासित, चरित्रवान, प्रतिभा सम्पन्न एवं निष्ठावान विद्यार्थियों को निम्नांकित आधार पर पुरस्कार एवं पदक प्रदान किये जाते हैं-

  • एम.ए./एम.एससी. में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर।

  • N.C.C. में सर्वोत्तम छात्र कैडिट घोषित होने पर।

  • N.S.S. में आदर्श स्वयं सेवक/सेविका घोषित होने पर।

  • महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर।

  • एम.ए. भूगोल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्व. सेठ बाबूलाल गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

  • एम.ए., एम.एससी. प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्व. अमर सिंह भदौरिया स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

  • स्नातक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्व. श्रीमती ममता सिंह पुत्री श्री बृजकिशोर सिंह तोमर (पत्रकार) स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

  • स्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त B.Com. की छात्रा को स्व. सेठ प्रभूदयाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

  • एम.ए. पूर्वार्द्ध भूगोल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्व. शकुन्तला देवी स्मृति पदक।

  • बी.ए. में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को स्व. श्रीमती रत्ना देवी/स्व. श्री ओमप्रकाश अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है।

  • महाविद्यालय के प्रथम प्राचार्य स्व. श्री रामसेवक शर्मा ‘बाबूजी’ की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा प्रथम बी.ए., बी.एससी. तथा बी.काम. प्रथम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष की समस्त विषयों की पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यदि यही विद्यार्थी द्वितीय वर्ष में भी सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हैं तब उन्हें तृतीय वर्ष की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

  • स्व. सेठ प्रभूदयाल अग्रवाल एवं स्व. श्रीमती कलावती अग्रवाल स्मृति छात्रवृत्ति (निर्धन छात्राओं के लिए) उनके सुपौत्र डा. नारायण कुमार अग्रवाल द्वारा प्रदत्त की जाती है।

  • एम.ए. अर्थशास्त्र के उत्कृष्ट विद्यार्थी को अकादमिक उत्कृष्टता पदक।